फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foreign delegation visited sugar mill

Yamuna Nagar News: विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने किया शुगर मिल का भ्रमण

Tue, 28 Feb 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Feb 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Foreign delegation visited sugar mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हैदराबाद में हुए अंतरराष्ट्रीय शुगरकेन टेक्नोलॉजिस्ट कांग्रेस के 31वें अधिवेशन में विश्व के 38 चीनी उत्पादक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन के बाद विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर एवं इस्जेक हैवी इंजीनियरिंग का भ्रमण किया।
कार्यक्रम का आयोजन इस्जेक एवं सरस्वती शुगर मिल के चेयरमैन रणजीत पुरी की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन में विश्व के चीनी उद्योग की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की जरूरतों पर विस्तृत मंथन किया गया। वर्ष 1999 के बाद भारत में यह आयोजन 24 वर्षों के बाद हुआ है। अधिवेशन के बाद 12 देशों इक्वाडोर, आस्ट्रेलिया, मॉरीशस, कोलंबिया, पेरू, अमेरिका, जर्मनी, ब्राजिल, साउथ अफ्रीका, युगांडा, बेल्जियम, फ्रांस के 33 प्रतिनिधियों समेत शुगर टेक्नालॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 45 सदस्यों ने सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर एवं इस्जेक हैवी इंजीनियरिंग का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरस्वती शुगर मिल के भ्रमण के दौरान सभी देशों के प्रतिनिधियों ने शुगर मिल के साथ-साथ इथेनॉल उत्पादन इकाई का भी निरीक्षण किया जो कि विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी पर आधारित आधुनिक इकाई है। एसके सचदेवा ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शुगर मिल एवं इथेनॉल इकाई की कार्यप्रणाली सांझा की। प्रतिनिधिमंडल ने चीनी, गन्ने व इथेनॉल के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए शुगर मिल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed