{"_id":"686eb864525c6075bf002464","slug":"for-the-13th-time-eight-liquor-shops-of-four-zones-were-removed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140544-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 13वीं बार में चार जोन के उठे आठ शराब ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 13वीं बार में चार जोन के उठे आठ शराब ठेके
Thu, 10 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शराब ठेकों की बिक्री के लिए आबकारी विभाग बुधवार को एक बार फिर से नीलामी कराई। ठेका खरीदने के लिए ठेकेदार सुबह से शाम चार बजे तक आवेदन किए। जिले में 13वीं बार हुई बोली में 15 जोन में से चार जोन के ठेकों की नीलामी हुई। यानी केवल आठ ठेके बिके।
यह हालात तब हैं, जब धमकी देने वाले बदमाशों पर सरकार ने सख्ती की और रिजर्व प्राइज भी काफी कम किए। ठेकों के पांच से 17 प्रतिशत तक रिजर्व प्राइज कम किए गए हैं। अभी भी 11 जोन बिकने बाकी हैं। जिन जोन की बुधवार को बोली लगी। वह काफी महंगे जोन हैं। इनमें से तीन जोन दस करोड़ रुपये से अधिक में बिके हैं। जिले में 55 जोन हैं। इनमें से 44 जोन अभी तक बिक चुके हैं।
बुधवार को चार जोन बिके हैं। इनमें जोन सात प्रतापनगर-किशनपुरा 11 करोड़ 41 लाख 13 हजार 113 रुपये, जोन 16 बकाना दामला आठ करोड़ 75 लाख 77 हजार 777 रुपये, जोन 19 कलानौर- नाहरपुर 18 करोड़ छह लाख रुपये व जोन 35 आइटीआइ रोड- विष्णुनगर 12 करोड़ 55 लाख 55 हजार 555 रुपये में बिके हैं।
विज्ञापन
ज्यादातर ठेके बिक चुके हैं। अब केवल 11 जोन के ठेकों की नीलामी होना ही बाकी है। ठेकेदारों में अब किसी प्रकार का डर नहीं है। ज्यादातर ठेकों का बिकना इस बात का प्रमाण है। जो ठेके बचे हैं उनकी भी जल्द नीलामी हो जाएगी। -आलोक पासी, डीईटीसी, यमुनानगर।