फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog stopped the speed of trains, all trains were late, Yamunanagar

Yamuna Nagar News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की गति, सभी गाड़ियां लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of trains, all trains were late, Yamunanagar
हिमगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे यात्री। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोहरे ने ट्रेनों की गति पर लगाम लगा दी है। कोहरे का असर रेल यातायात पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते एक दो नहीं बल्कि सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं। गाड़ियों की देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार व सोमवार को सभी गाड़ियां देरी से यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
कोहरे का रेल यातायात पर असर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिरोजपुर छावनी से चलकर धनबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे देरी से पहुंची। यह ट्रेन फिरोजपुर से चलकर लुधियाना, राजपुरा, अंबाला कैंट होते हुए रात करीब सवा 11 यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचती है। रविवार रात को यह ट्रेन नहीं आई।
विज्ञापन

कोहरे के कारण यह ट्रेन 12 घंटे देरी से सोमवार सुबह करीब 11 पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी दूर से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हुई। बता दें गंगा सतलुज एक्सप्रेस इस रूट की दशकों पुरानी ट्रेन है। पूर्वोत्तर भारत की तरफ जाने के कारण पूरा साल इस ट्रेन में सीट में मांग रहती है। जिले से सटे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों व जिले की तमाम इकाईयों में काम करने वाले ज्यादातर इसी ट्रेन से सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पांवटा साहिब से गंगा सतलुज एक्सप्रेस पकड़ने आए राकेश, रवि, भानू, सतेंद्र, राहुल, रामिया ने बताया कि दूर से आने के कारण वे दिन ढलने से पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। परंतु यहां आने पर पता चला कि ट्रेन दो घंटे लेट है। इसके बाद ट्रेन छह घंटे देरी से आने की घोषणा हुई। उन्होंने बताया कि ट्रेन 12 घंटे की देरी से पहुंची। ऐसे में पूरी रात उन्होंने कड़ाके की सर्दी में प्लेटफार्म पर रात बिताई। इसी तरह अन्य गाड़ियां भी घंटों देरी से चली। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

आठ से 12 घंटे देरी से चल रहीं गाड़ियां
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लगभग सभी गाड़ियां देरी से पहुंची। वहीं अमृतसर हावड़ा मेल, अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़, अमृतसर मुंबई गोल्डन टेंपल मेल 20 से 25 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा अन्य सभी गाड़ियां घंटे देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से पहुंची तो वहीं 13307 धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह जम्मू से हावड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस आठ घंटे लेट रही। सुबह छह बजे आने वाली यह ट्रेन दोपहर दो बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट रही। जबकि हेमकुंड एक्सप्रेस, देहरादून अमृतसर देहरादून सहित अन्य सभी गाड़ियां देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed