फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five years imprisonment to the man guilty of snatching mobile phone from a girl walking on foot

Yamuna Nagar News: पैदल जा रही युवती से मोबाइल छीनने के दोषी को पांच साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to the man guilty of snatching mobile phone from a girl walking on foot
युवती से मोबाइल छीनने के आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय निधि बंसल की कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना ना देने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। 6 अक्तूबर 2021 को विजय नगर कॉलोनी निवासी प्रीति यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह माॅडल टाउन में कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर सिखाती है। करीब 11 बजे वह सेंटर से पैदल घर जा रही थी। मोबाइल फोन की बेल बजने पर उसने मोबाइल ऑन किया और बात करने लगी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार एक युवक पीछे से आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। तब पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने हमीदा निवासी हासिल उर्फ टुंडा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से प्रीति से छीना मोबाइल भी बरामद कर लिया था। कोर्ट ने इसी मामले में दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed