{"_id":"6629b83d6b8a39360a05344f","slug":"five-students-made-place-in-the-merit-list-of-kuvi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-117927-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच विद्यार्थियों ने कुवि की मेधा सूची में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच विद्यार्थियों ने कुवि की मेधा सूची में बनाई जगह
Thu, 25 Apr 2024 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले तीन स्थानों पर जगह बनाई है। विद्यार्थियों की सफलता से कॉलेज में जश्न का माहौल है। ये जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने दी
उन्होंने बताया कि मेधा सूची में संस्थान के कुल पांच विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान की छात्रा महकप्रीत कौर ने विश्वविद्यालय में पहला स्थान पाया है। जबकि हिमानी ने दूसरा स्थान और आयुषी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रोहन कुमार ने छठा स्थान और प्राची ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर निदेशक ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया और बधाई दी।