फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   five people injured in vehicle collision

टाटा एस वाहन की टक्कर से पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
five people injured in vehicle collision
पाबनी रोड पर मंधार अड्डे के पास तेज रफ्तार टाटा एस वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शेखपुरा निवासी सौरभ ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सात दिसंबर को वह अपनी ऑल्टो कार में अपने दादा नरजन सिंह, बहन आशु, मां सरीता व भांजे पिताशू को को कार में बैठाकर दवाई दिलाने के लिए जगाधरी गए थे। देर शाम वे सब दवाई लेकर कार में वापस अपने गांव शेखपुरा लौट रहे थे। जब वे पाबनी रोड पर मंधार अड्डा पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ़्तार आ रहे टाटा एस वाहन ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगिरों ने उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसके दादा नरजन सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वहां से उन्होंने जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसकी सरीता, बहन आशु व भांजे पिताशु को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी टाटा एस वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed