फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   First death in the district due to dengue, 57 cases were found in three days

डेंगू से जिले में पहली मौत, तीन दिन में 57 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
First death in the district due to dengue, 57 cases were found in three days
डेंगू के लगातार बढ़ रहे केस अब जानलेवा बन गए हैं। डेंगू से जिले में पहली मौत हुई है। छप्पर की रहने वाली 67 वर्षीय महिला कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थी। जहां पर अन्य बीमारियों के चलते उसे भर्ती कराया गया था। उनके खून का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया तो रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। जिले में अब डेंगू के कुल केस 379 हो गए हैं। डेंगू के बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में तीन दिन में डेंगू के 57 नए केस मिल चुके हैं। 26 अक्तूबर को 18 नए केस मिलने के साथ कुल मामले 331 हो गए थे। शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 39 केस सामने आए हैं। इसके अलावा एक महिला की मौत भी हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 50 संदिग्ध लोगों के डेंगू के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। जांच के दौरान 27 घरों से मच्छरों का लारवा भी मिला है। घरों में लारवा मिलने पर विभाग अब तक 3053 लोगों को नोटिस थमा चुका है। जिले में गत वर्ष डेंगू के कुल 241 केस मिले थे। यह मामले दिसंबर माह तक के थे। परंतु इस बार तो अक्तूबर माह तक ही 379 केस मिल चुके हैं। यदि यही रफ्तार रही तो जल्द ही डेंगू के मामले 400 को पार कर जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में डेंगू के कुल केस 379 हो गए हैं। एक महिला की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हुई है। जांच में पता चला है कि महिला को पहले से ही अन्य बीमारी थी जिसके उपचार के लिए वह पीजीआई में भर्ती हुई थी। अब उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed