फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire broke out in moving car, family narrowly escaped

Yamuna Nagar News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 08 Apr 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in moving car, family narrowly escaped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कस्बा में रविवार शाम वेद व्यास भवन के समीप एक चलती वैगनआर कार में अचानक आग लग जाने से दहशत फैल गई । आग लगने से कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया।
कस्बा में मुस्कान जनरल स्टोर मालिक सुशील कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रजनी बाला, पुत्री जाह्नवी, बेटा गर्वित वैगनआर कार से यमुनानगर अपने किसी काम से जा रहे थे। कार को चालक बलजिंद्र चला रहा था। वह घर से कुछ ही दूरी पर वेद व्यास भवन के पास पहुंचे तो बेटे के कहने पर चालक बलजिंद्र ने कार का एसी ऑन कर दिया। इस दौरान कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन

चालक ने तुरंत कार को रोक दिया और कार में सवार लोग एकदम नीचे उतर गए। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक कार में आग की लपटे उठ चुकी थी। आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने तक कार पूरी तरह से जलकर गई। कार में आग लगने का कारण तारों में शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। मौके पर जलती कार देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed