फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ayush became Mr. Fresher and Naina became Miss Fresher

Yamuna Nagar News: आयुष मिस्टर और नैना बनीं मिस फ्रेशर

Mon, 28 Sep 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ayush became Mr. Fresher and Naina became Miss Fresher
विजेता विद्या​र्थियों व प्रतिभागियों के साथ प्राचार्या व व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कंप्यूटर विभाग की ओर से नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान आयुष को मिस्टर और नैना को मिस फ्रेशर चुना गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान वरिष्ठ सहपाठियों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं प्राचार्या डॉ. करुणा और कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणदीप ने किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और समूह नृत्य से कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। वहीं नए विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने गायन, स्टैंड-अप कॉमेडी और फ्यूजन डांस से अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राचार्या डॉ. करुणा ने नए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल क्रांति के इस दौर में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को निरंतर अपनी कोडिंग स्किल्स, क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम-सॉल्विंग एबिलिटी को अपग्रेड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रणदीप ने कहा कि कंप्यूटर साइंस नवाचार का क्षेत्र है, इसलिए छात्रों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स, नई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, साइबर सिक्योरिटी और डेटा ड्रिवेन टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। चूंकि आज की स्किल-बेस्ड लर्निंग ही इंडस्ट्री 4.0 के इस दौर में उनके कॉर्पोरेट और तकनीकी कॅरिअर की मजबूत नींव बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed