फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhupendra Singh Pradhan and Baldev Singh elected as secretaries

Yamuna Nagar News: भूपेंद्र सिंह प्रधान और बलदेव सिंह को चुना गया सचिव

Mon, 28 Sep 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Singh Pradhan and Baldev Singh elected as secretaries
 जाट धर्मशाला के नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते समर्थक। संगठन - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। सर छोटूराम जाट धर्मशाला सोसाइटी कपालमोचन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसके बाद सर्वसम्मति से भूपेंद्र सिंह को प्रधान, पवन गुंदियाना को उपप्रधान, बलदेव सिंह को सचिव, संजीव कुमार को संयुक्त सचिव और प्रदीप भूरा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
समाज के लोगों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सभी पदों पर सहमति जताते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव प्रक्रिया चेला राम, संजू गुंदियाना और अनिल संधू की अगुवाई में हुई। बैठक में सोसाइटी के आगामी कार्यों और धर्मशाला के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी सम्मान के साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा से इसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्यों को साथ लेकर धर्मशाला के विकास समाज के लोगों ने नवनियुक्त प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान भूपेंद्र सिंह ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी सम्मान के साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा से इसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्यों को साथ लेकर धर्मशाला के विकास और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना और लोगों के हित में बेहतर तरीके से कार्य करना रहेगा। इस मौके पर धर्मपाल, काशी राम, होशियार सिंह, जसबीर सिंह, सुबे सिंह, चंद्रपाल, सुखबीर सिंह, मांगे राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed