फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire breaks out in the transformer at Basantpura Power House.

Yamuna Nagar News: बसंतपुरा पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में लगी आग

Thu, 17 Sep 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the transformer at Basantpura Power House.
रादौर। बसंतपुरा पावर हाउस में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 66 केवी के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं। सूचना मिलते ही बिजली निगम के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने दूसरे ट्रांसफार्मरों से प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। घटना में बिजली निगम को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

घटना के समय पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर बिजली निगम के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पावर हाउस के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने ट्रांसफार्मर में लगी आग का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed