Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Female students were provided with information about their legal rights

Yamuna Nagar News: छात्राओं को दी कानूनी अधिकार की जानकारी

Sun, 29 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Female students were provided with information about their legal rights
सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक में उप​स्थित छात्राएं व अध्यापक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेठ जयप्रकाश पॉलीटेक्निक दामला में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता अधिवक्ता मृदुल ने पॉश एक्ट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यस्थल पर उत्पीड़न के कौन-कौन से रूप हो सकते हैं और ऐसी स्थिति में पीड़ित महिला किस प्रकार शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। उन्होंने शिकायतों के निवारण में आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका और कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थलों पर लैंगिक संवेदनशीलता, आपसी सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना जरूरी है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य संजीव सहगल ने आईसीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। प्रत्येक विद्यार्थी को संस्थान में सुरक्षित और सम्मानित महसूस होना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन आईसीसी प्रभारी बिंदु वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सपना, दिव्या, कनिका, कंचन और मोनिका सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed