Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Faucets worth more than the house itself, along with one lakh rupees, stolen.

Yamuna Nagar News: मकान से महंगी टोंटियां और एक लाख रुपये चोरी

Sat, 21 Nov 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Faucets worth more than the house itself, along with one lakh rupees, stolen.
यमुनानगर। शहर की मधु कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर महंगी टोंटियां और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। आरोपी रात के समय मकान में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घर में चोरी होने का पता चलने पर मकान मालिक ने मामले की शिकायत शहर यमुनानगर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मधु कॉलोनी निवासी आर्यन गर्ग ने बताया कि 17 दिसंबर की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में रखी महंगी टोंटियों को चोरी कर लिया। इसके अलावा घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी भी समेट ली। चोरी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आर्यन गर्ग के अनुसार, घर में चोरी होने का पता चलने पर उन्होंने सामान की जांच की तो महंगी टोंटियां और नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद करवाने की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed