फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father rejected two day old newborn, woman reached police station

Yamuna Nagar News: पिता ने दो दिन के नवजात को ठुकराया, थाने में पहुंची महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Father rejected two day old newborn, woman reached police station
निजी अस्पताल में दो दिन पहले जन्मे बेटे का चेहरा देखते ही पिता ने उसे फर्श पर फेंक दिया। पिता का कहना है कि यह बच्चा उसका नहीं है। इतना ही नहीं अस्पताल में बेटी की देखभाल कर रहे उसके माता-पिता व भाई के साथ भी बच्चे के पिता ने मारपीट की। जो महिला चल भी नहीं सकती थी वह दो दिन के बच्चे को एंबुलेंस में लेकर महिला थाने में पहुंची। काफी देर तक महिला थाना परिसर में एंबुलेंस में लेटी रही लेकिन कोई भी उसकी बात सुनने नहीं आया। महिला थाना की एसएचओ दीपिका ने महिला की बात सुनी और पति के खिलाफ उसकी शिकायत ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर तंग करते थे। उसे बेवजह परेशान किया जाता है। शादी के बाद उसे एक बेटा हुआ था। इसके बाद वह दोबारा गर्भवती हुई। दो माह पहले पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने माता-पिता के घर रह रही थी। दो दिन पहले उसने एक बेटे को निजी अस्पताल में जन्म दिया। मायके वालों ने इसके बारे में उसके पति को बताया। शनिवार को पति अस्पताल में पहुंचा। उसने बेटे का चेहरा देखते ही कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है। आरोप है कि पिता ने बच्चे को फर्श पर फेंक दिया। बच्चा कंबल में लिपटा हुआ था जिस कारण उसे चोट नहीं लगी। नीचे गिरने से बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। महिला ने बताया कि ऐसा करने पर उसके माता-पिता व भाई ने जब पति से पूछा तो उसने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह धमकाते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन


एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। महिला की शिकायत ले ली गई है। उसके पति व अन्य ससुराल वालों को भी बुलाया जाएगा। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed