फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father and son attacked with Gandasi, also fired

Yamuna Nagar News: पिता-पुत्र पर गंडासी से हमला, फायरिंग भी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked with Gandasi, also fired
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। गांव अलाहर में पोपलर की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने चार राउंड फायर किए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने अलाहर निवासी दिलबाग सिंह की शिकायत पर गांव के सुखबीर को नामजद करते हुए 3-4 अन्य पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलाहर गांव निवासी दिलबाग सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह सैनी डेरा में रहता है। उसके खेत की जमीन के पास ही सुखबीर की जमीन भी पड़ती है। करीब दो वर्ष पहले उसने सुखबीर के खेत से करीब 15 फीट जगह छोड़ पोपलर के पेड़ लगाए थे। सोमवार की शाम को सुखबीर थार गाड़ी लेकर खेत में पहुंचा। इस दौरान उसके साथ 3-4 अन्य लोग भी थे। सुखबीर कहने लगा कि वह उनके खेत में लगे पोपलर के पेड़ कटवाएगा। तभी उसके भाई दिलावर सिंह ने कहा कि हमने अपने खेत में पेड़ सरकार की शर्तों के अनुसार लगाए हुए है। लेकिन सुखबीर कहने लगा कि मैं ही पेड़ काटूंगा। सुखबीर ने अपने हाथ में पकड़ी गंडासी से उसके भाई दिलावर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसका भाई व पिता वहां से जान बचा कर भागे और उसके पास फोन किया। वह इलाज के लिए अपने भाई को सिविल अस्पताल नाहरपुर ले गया। लेकिन वहां से चिकित्सकों ने उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वह अपने भाई व पिता को इलाज के लिए अस्पताल में छोड़ घर वापस आया। कुछ देर बाद ही आरोपी सुखबीर अपने साथियों के साथ हाथ में पिस्टल लेकर उनके घर पर आ गया। आरोपी ने आते ही उनके गेट पर दो राउंड फायर किए। जब उसने गेट अंदर से बंद कर लिया। मगर आरोपी घर के अंदर घुस गया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की नियत से दो राउंड फिर से फायर किए। गनीमत रही कि गोली उनको नहीं लगी। गोली चलने के आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने मामले कि सूचना पुलिस को दी। जठलाना थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि मामले में एक आरोपी को नामजद कर तीन-चार अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पोपलर के पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed