{"_id":"690509be80451fb5420a523a","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-against-the-sho-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-146161-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किसानों ने एचएसओ के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किसानों ने एचएसओ के खिलाफ दिया धरना
Sat, 01 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
साढौरा थाना प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी करते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। एसएचओ के बर्ताव को लेकर भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के सदस्यों ने देर शाम थाना गेट पर दरी बिछा कर धरना दे दिया। इस दौरान किसानों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने यह धरना प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी के नेतृत्व में दिया। संजीव सैनी ने बताया कि एसएचओ प्रमोद कुमार का व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नहीं है।
एसएचओ के सरकारी नंबर पर कॉल करते हैं तो कॉल को रिसीव नहीं किया जाता है। संजीव सैनी का आरोप है कि दूसरे प्रदेशों से आ रहे धान को रोकने के लिए किसानों ने नाकाबंदी के दौरान ट्रकों में चावल व धान की लदी गाड़ियों को पकड़ा। इन ट्रकों को पकड़ कर प्रशासन के हवाले करके विस्तृत जांच की मांग की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी का आरोप है स्थानीय राइस शैलर मालिक यह चावल यूपी व एमपी से लाकर सीएमआर सप्लाई में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी प्रमोद का कहना है आरोप निराधार हैं। संजीव सैनी के विरुद्ध ट्रक चालकों ने शिकायत दी, इस पर संजीव को थाने में बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने उल्टा धरना देना शुरू कर दिया। इसके अलावा किसी के साथ कोई गलत बर्ताव नहीं किया गया है। वे अपनी अच्छे से ड्यूटी कर रहे हैं। जहां जो कार्रवाई बनती हैं वे करते हैं। देर शाम तक किसानों का धरना जारी था।