फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers Stage Sit-in at SE's Office Over Delay in Tubewell Connections

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल कनेक्शन में देरी पर एसई दफ्तर के दरवाजे पर बैठे किसान

Tue, 19 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers Stage Sit-in at SE's Office Over Delay in Tubewell Connections
बिजली निगम के एसई कार्यालय के दरवाजे पर धरना देते किसान। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लंबे समय से लंबित पड़े ट्यूबवेल बिजली कनेक्शनों को लेकर किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। भाकियू चढ़ूनी के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में किसान बिजली निगम के एसई कार्यालय पहुंचे और दरवाजे के सामने बैठकर नारेबाजी करते रोष जताया।
किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने वर्षों पहले लाखों रुपये जमा करवा दिए थे। इसके बावजूद अब तक ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए गए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो कन्हैया साहिब चौक पर जाम लगाकर आंदोलन किया जाएगा। किसानों के अनुसार वर्ष 2019 और 2020 में सरकार की ओर से ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

उस समय किसानों ने पहली किश्त के रूप में 30-30 हजार रुपये जमा करवाए थे। इसके बाद वर्ष 2024 तक अधिकांश किसानों ने पूरी निर्धारित राशि भी बिजली निगम में जमा कर दी। किसी ने तीन लाख, किसी ने पांच लाख तो किसी ने छह लाख रुपये तक खर्च किए हैं, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में करीब 100 लंबित कनेक्शनों पर पांच दिनों के भीतर काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। विभाग की ओर से 15 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की बात भी कही गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय में कार्य शुरू नहीं हुआ तो किसान सड़क पर उतरकर कन्हैया साहिब चौक जाम करेंगे।
उन्होंने बताया कई लोगों ने करीब दो वर्ष पहले ट्यूबवेल के लिए बोरिंग भी करवा दी थी। हर साल बारिश और बाढ़ के दौरान इन बोरों में पानी भर जाता है, जिससे उनके खराब होने का खतरा बना रहता है। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल और बोरिंग पर किया गया भारी खर्च अब बेकार होता नजर आ रहा है और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने से खेती पर भी असर पड़ रहा है।

बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि किसान यूनियन की ओर से 14 से 15 मांगें रखी गई थीं, जिनमें लंबित ट्यूबवेल और डबल कनेक्शन प्रमुख रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि धान सीजन शुरू होने से पहले अधिक से अधिक लंबित कनेक्शन जारी करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एक्शन मुकेश कुमार देशवाल, पवन छिकारा, जगमीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed