फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers blocked two sections, vehicles made toll free for three hours

Yamuna Nagar News: किसानों ने दो खंडों में लगाया जाम, तीन घंटे वाहन किए टोल फ्री

Sat, 17 Feb 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked two sections, vehicles made toll free for three hours
यमुनानगर। मांगों के समर्थन में शुक्रवार को किसान सड़कों पर उतर गए और प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ग्रुप से जुड़े किसानों ने बिलासपुर में शिव चौक और रादौर में बस स्टैंड के पास चार घंटे स्टेट हाईवे को जाम रखा। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए लिंक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ग्रुप के किसानों जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना के नेतृत्व में सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर टोल प्लाजा मिल्क माजरा में वाहनों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल फ्री कराया। इससे लोगों को परेशानी के बजाय फायदा हुआ। तीन घंटे में सैकड़ों की संख्या में वाहन बिना टोल दिए निकले। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ग्रुप से जुड़े किसान सैकड़ों की संख्या में जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना के नेतृत्व में मिल्क माजरा में टोल पर एकत्रित हुए। इस दौरान भाकियू के निदेशक मनदीप सिंह भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। सड़क पर चलने का सभी को अधिकार है। सरकार से किसान केवल अपना हक मांग रहे हैं। पंजाब के किसान खुद को अकेला मत समझें। भारतीय किसान यूनियन का एक-एक सदस्य उनके साथ खड़ा है। यदि सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो यूनियन जल्द ही बैठक कर कड़ा निर्णय लेगी। मंदीप ने कहा कि शनिवार को तहसील स्तर पर यूनियन द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। मिल्क माजरा टोल प्लाजा के मैनेजर एमडी नासिर ने बताया कि तीन घंटे में कंपनी को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हजारों की संख्या में वाहन बिना टोल दिए ही निकले।
विज्ञापन

बिलासपुर में ट्रैक्टर खड़े कर रास्ता किया बंद
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने भारत बंद को लेकर कस्बा के शिव चौक पर जाम लगाया। किसानों ने जगाधरी, साढौरा, कपालमाेचन, रणजीतपुर से आने वाले मार्गाें पर ट्रैक्टर खड़े कर रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के ब्लाॅक प्रधान सुभाष हड़तौल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की मांगों को लेकर जल्द निर्णय लेना चाहिए। किसानों द्वारा पहले भी लगभग 13 माह तक दिल्ली बार्डर पर मांगों काे लेकर आंदोलन का सहारा लेना पड़ा था, लेकिन केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने अभी तक किसानों को राहत प्रदान करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया है। सरकार किसानों की मांगों को जल्द से जल्द निर्णय लें, अन्यथा किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर में एसके रोड बंद रहने से झेली दिक्कतें
भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुभाष के नेतृत्व में किसानों ने रादौर में एसके रोड पर पुराना बस स्टैंड के सामने तीन घंटे यमुनानगर-कुरुक्षेत्र मार्ग को जाम किया। जिलाध्यक्ष सुभाष के नेतृत्व में किसान रादौर में एकत्रित हुए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। एसके रोड जाम रहने से वाहन चालकों को अन्य मार्गों से अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। जिला प्रधान सुभाष ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने वाले किसानों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बॉर्डर पर कंक्रीट की दीवार खड़ी कर व आंसू गैस के गोले दाग कर पुलिस व अर्ध सैनिक बलों द्वारा किसानों पर हमले किए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। जिसको सहन नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर सरदार रविंद्र पाल सिंह, अशोक कांबोज प्रधान रादौर, जयपाल चंमरोड़ी, महेंद्र कांबोज चमरोड़ी, साहिल सेतिया नंबरदार, महिपाल चमरोड़ी, प्यारेलाल तंवर, सुखबीर कौर, शिवकुमार संधाला, कुलविंद्र सिंधु, रामफल, ओमप्रकाश, बिजेंद्र राणा, सुभाष चमरोड़ी, उदय सिंह कुंजल, राय सिंह गुरुदेव कुंजल, अवतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed