फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eyes welled up with tears while tying Rakhi to brothers imprisoned in jail

Yamuna Nagar News: जेल में बंद भाइयों को राखी बांधकर आंखें हुईं नम

Sat, 29 Aug 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Eyes welled up with tears while tying Rakhi to brothers imprisoned in jail
जिला जेल जगाधरी में बंद भाइयों व परिजनों को राखी बांधतीं महिलाएं। जेल प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन पर जिला जेल में शुक्रवार को भावुक कर देने वाला माहौल नजर आया। जेल में बंद अपने भाइयों, भतीजों और अन्य परिजनों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां पहुंचीं। सामान्य दिनों के मुकाबले रक्षाबंधन पर बंदियों से मिलने वालों की संख्या कई गुना अधिक रही।
जेल प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन को देखते हुए पहले ही विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुबह होते ही जिला जेल के बाहर महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए महिलाओं के बैच बनाए गए। एक बैच में करीब 20 से 50 महिलाओं को रखा गया। एक बैच के लोगों के जेल के अंदर जाकर बंदियों से मुलाकात करने और राखी बांधने के बाद बाहर आने पर ही दूसरे बैच को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल में प्रवेश से पहले महिलाओं और युवतियों की नियमानुसार जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। अधिक संख्या में परिजनों के पहुंचने को देखते हुए जेल सुरक्षा कर्मियों और पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। महिलाओं के लिए राखी, मिठाई समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय किया गया था मुलाकात का समय
जिला जेल अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए सुबह के समय बंदियों से मुलाकात और राखी बांधने की व्यवस्था की गई थी। पुरुषों को दोपहर बाद मिलने की अनुमति दी गई। इससे भीड़ को अलग-अलग समय में व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया गया। जिला जेल अधीक्षक सतेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह रोहिल्ला, सहायक अधीक्षक दर्शन लाल, उप सहायक अधीक्षक रमेश, जगदीश और रणदीप सिंह समेत अन्य कर्मचारी व्यवस्थाओं में मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पर्व को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी परिजन को मुलाकात के दौरान परेशानी न हो।

जिला जेल जगाधरी में बंद भाइयों व परिजनों को राखी बांधतीं महिलाएं। जेल प्रशासन

जिला जेल जगाधरी में बंद भाइयों व परिजनों को राखी बांधतीं महिलाएं। जेल प्रशासन

जिला जेल जगाधरी में बंद भाइयों व परिजनों को राखी बांधतीं महिलाएं। जेल प्रशासन

जिला जेल जगाधरी में बंद भाइयों व परिजनों को राखी बांधतीं महिलाएं। जेल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed