फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Excellent performance of students of DAV Radour

Yamuna Nagar News: डीएवी रादौर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Fri, 25 Oct 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Excellent performance of students of DAV Radour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर/रादौर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं में डीएवी रादौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ये प्रतियोगिताएं बाल भवन यमुनानगर में 14 से 22 अक्टूबर तक आयोजित की गई।
विद्यालय के पांचवीं कक्षा के छात्र मनित ने इंग्लिश हैंड राइटिंग में प्रथम स्थान, कक्षा छठी के मुकुल, वेदांशी, कक्षा नौवीं के अर्णव व वेधा ने क्विज प्रतियोगिता में जीत हासिल की। वहीं कक्षा नौवीं की छात्रा काव्या ने रंगोली में व गीतिका ने सोलो क्लासिकल डांस में दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा नौवीं की दिव्यांशी वर्मा ने थाली पूजन डेकोरेशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कक्षा 10वी के आयुष कौशल ने डेक्लामेशन प्रतियोगिता तथा कक्षा आठवीं के अर्णव शर्मा ने सोलो डांस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा आठवीं के ध्रुव वर्मा ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं वर्ग की छात्राओं ने राजस्थानी ग्रुप डांस में तथा कक्षा नौवीं-दसवीं वर्ग की छात्राओं ने गुजराती ग्रुप डांस में द्वितीय स्थान हासिल करके सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएमआईटी कॉलेज रादौर में आयोजित रॉ टॉक इवेंट में विद्यालय के 4 छात्रों आयुष कौशल राघव बंसल, धुन व पावनी ने अपने हुनर ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed