फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Exam for economically disadvantaged students on the 13th.

Yamuna Nagar News: आर्थिक कमजोर विद्यार्थियों की परीक्षा 13 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Exam for economically disadvantaged students on the 13th.
परीक्षा के बारे में चर्चा के दौरान मौजूद संस्था के पदा​धिकारी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आर्थिक कमजोर और होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था एक प्रयास आपके साथ की ओर से 13 सितंबर को परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:10 बजे रहेगा। परीक्षार्थियों को सुबह दस बजे पहुंचाना होगा। इस दौरान परीक्षार्थी को आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य किया गया है। इसे लेकर संस्था पदाधिकारियों ने बैठक कर परीक्षा का शेड्यूल बनाया और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
परीक्षा के लिए जिले के छह खंडों के 53 विद्यालयों से कुल 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें जगाधरी खंड के 14 स्कूलों से सबसे अधिक 49 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा छछरौली के नौ विद्यालयों से 25, रादौर के दस विद्यालयों से 22, व्यासपुर के नौ स्कूलों से 17, साढौरा के सात विद्यालयों से 16 और सरस्वती नगर के चार विद्यालयों से आठ विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

संस्था के विशेष सलाहकार शीशपाल चौहान और अध्यक्ष आरएस शर्मा ने बताया कि परीक्षा केवल 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए होगी। 100 अंकों की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा के बाद उसी दिन केंद्र पर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महासचिव कुंदन कालड़ा और वाइस चेयरमैन सुशील गुलाटी ने बताया कि परीक्षार्थियों को आने-जाने का किराया और जलपान दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के साक्षात्कार इसी माह लेने की योजना है। अंतिम चयन परीक्षा की मेरिट, साक्षात्कार, बोर्ड परीक्षा के अंकों और परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि पांच वर्ष में 76 विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित होकर निशुल्क उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। परीक्षा में चरणजीत बत्तरा, नरेंद्र गेरा, अनूप कोठियाल, विनोद सेठी, अच्छर सिंह, शामपाल शर्मा, सतीश कौशिक, ओपी सैनी, गोपाल शर्मा और खेमलाल सैनी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed