Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Entrepreneurs' Forum

Yamuna Nagar News: उद्यमी चौपाल में गुरजोत की टीम प्रथम

Sat, 28 Nov 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs' Forum
एमएलएन कॉलेज में आयोजित उद्यमी चौपाल के दौरान मौजूद ​​शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट क्लब की ओर से कॉलेज परिसर में उद्यमी चौपाल का आयोजन किया गया। स्टॉल प्रतियोगिता में टीम नंबर दो ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें गुरजोत, महकप्रीत और नवदित्य शामिल रहे।
उद्यमी चौपाल में विद्यार्थियों ने 28 टीमों के माध्यम से स्टॉल लगाए और अपने व्यावसायिक विचारों, रचनात्मकता और उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ओपन माइक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। टीम नंबर 14 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें दैविका, प्रभलीन और अनन्या शामिल थीं।
विज्ञापन

टीम नंबर 19 ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस टीम में पलक, अभिषेक, अंजलि और गुरप्रीत शामिल रहे। सांत्वना पुरस्कार टीम नंबर सात को दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना रहा। स्टॉल के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्पादों की प्रस्तुति, विपणन, ग्राहक संवाद और व्यवसाय प्रबंधन का अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजन में क्लब संयोजक प्रो. परवीन खुराना, डॉ. सुनीता सीकरी, डॉ. महेश कुमार और डॉ. वकील सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed