फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Encrochment on park land

पार्क की जमीन पर कब्जा, प्रशासन बेखबर

Sun, 20 Dec 2015 12:18 AM IST
यमुनानगर/अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Encrochment on park land

विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। अवैध कब्जों के प्रति नगर निगम प्रशासन की बेरुखी के कारण मोहल्ले के लोगों ने सीएम विंडो पर इसकी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पहली बार कोई कार्रवाई न होने पर इसका रिमाइंडर भेजा गया है।


गोविंदपुरी रोड पर स्थित एक होटल व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान के पीछे पार्क के लिए खाली जगह पड़ी है। शास्त्री पार्क के नजदीक इस सरकारी जमीन पर पिछले कई सालों से अवैध कब्जे है। गोबिंदपुरी रोड स्थित होटल के संचालक ने काफी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। सरकारी जमीन का इस्तेमाल रसोई गैस सिलेंडर रखने व अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा है। वहीं साथ लगते एक अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान ने भी काफी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इसके अलावा आसपास रहने वालों ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर बगीचा व कार पार्किंग बनाई हुई है।
विज्ञापन


जमीन की कीमत दो करोड़

स्थानीय निवासी हेमंत शाहपुरी, सुनील वीरवानी, संजीव लंाबा, दिलबीर ङ्क्षसह व अजय मल्होत्रा ने बताया कि इस जगह का कलेक्टर रेट करीब 45 हजार रुपये गज है। यहां कई लोगों ने 400 से 500 गज जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस लिहाज से करीब दो करोड़ रुपये की सरकारी जमीन लोगों ने कब्जा रखी है। स्थानीय लोगों ने 23 जून को सीएम विंडो पर इस कब्जे की शिकायत की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 14 दिसंबर को दोबारा सीएम विंडो पर शिकायत की गई है। उनका कहना है कि यह जगह पार्क के लिए छोड़ी गई थी, लेकिन आज तक पार्क नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed