{"_id":"65c14b0340720f906503ed50","slug":"encroachment-on-roads-becomes-a-hindrance-in-the-path-of-electric-buses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-113474-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़कों पर अतिक्रमण बना इलेक्ट्रिक बसों की राह में रोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़कों पर अतिक्रमण बना इलेक्ट्रिक बसों की राह में रोडा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच सिटी बस सेवा चुनौती से कम नहीं लग रही। चूंकि तंग रास्ते व चौक-चौराहों पर इलेक्ट्रिक एसी बस पहुंचते ही अन्य वाहनों के आने-जाने का रास्ता नहीं रह जाता, जो बार-बार जाम में फंस रहे हैं। हालांकि यह परेशानी सिटी बसों के 29 जनवरी से चलने पर यानी पहले दिन से जगजाहिर है, पर इस ओर संबंधित नगर निगम व यातायात विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं। खामियाजा रोज इलेक्ट्रिक बसों के यात्रियों सहित जाम में फंसे वाहन चालक उठा रहे हैं।
बता दें कि सिटी बस सेवा के तौर पर 29 जनवरी से चल रही 45 सीटर इलेक्ट्रिक एसी बसों के जगाधरी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के बीच मार्केट चौक, इंदिरा कॉलोनी जगाधरी, महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी, डिंपल सिनेमा, ईएसआई अस्पताल, मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल, मधु चौक, डीएवी गर्ल्स कॉलेज, शहीद भगत सिंह चौक, महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक, महिला थाना, महाराणा प्रताप चौक, ट्रैफिक पार्क, संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल, कन्हैया साहिब चौक, पंचायत भवन, जगाधरी अनाज मंडी जैसे ठहराव स्थल बनाए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिक बसों के आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक के बीच आ रही है। क्योंकि रोड के दोनों ओर लगभग आधे मार्ग पर बेतरतीब ढंग से वाहन, रेहड़ियां, ई-रिक्शा व ऑटो खड़े रहते हैं। इस कारण यहां इलेक्ट्रिक बस के पहुंचते ही बार-बार ट्रैफिक जाम लग रहा है। क्योंकि बसों की लंबाई करीब 12 मीटर है, इसलिए इन्हें महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक पर मोड़ने में ही काफी मशक्कत हो रही है। क्योंकि एक ओर चौक के चारों ओर वाहन, रेहड़ियां, ई-रिक्शा व ऑटो खड़े रहते हैं वहीं यहां गड्ढों की भी भरमार है। इस कारण सुबह से शाम तक चौक पर जैसे ही इलेक्ट्रिक बस पहुंचती है तो अन्य वाहनों के निकलने का रास्ता नहीं बचता और लंबा जाम लग जाता है। इसमें बस में सवार यात्रियों के साथ अन्य वाहन चालकों के दस से बीस मिनट जाया हाे रहे हैं। रविवार देर शाम भी यहां एक साथ तीन इलेक्ट्रिक बसें व अन्य वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
निगम व यातायात करें संयुक्त कार्रवाई
इनेलो से निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज व विनोद मरवाह ने कहा कि मामले में नगर निगम व यातायात विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। इसके तहत इलेक्ट्रिक बसों वाले रूटों पर वाहन पार्किंग बनानी चाहिए अन्यथा उनकी सड़क किनारे खड़े करने की हद तय करने के लिए पेंट से सफेद पट्टी खींची जानी चाहिए। ऐसे ही रूट के बीच बेतरतीब ढंग से खड़े रेहड़ियों, ऑटो व रिक्शा की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
अगर कहीं सड़क पर अतिक्रमण हो रहा है तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बारे में संबंधित अफसरों से बात कर समाधान के निर्देश देंगे।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।