फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Legal understanding displayed in legal literacy competition

Yamuna Nagar News: विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में दिखाई कानूनी समझ

Sun, 20 Sep 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Legal understanding displayed in legal literacy competition
प्रमाणपत्र दिखाकर खुशी जाहिर करते विजेता और मौजूद अधिकारी व शिक्षक। विभाग - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से खंडस्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता करवाई गई। मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जगाधरी खंड के राजकीय व निजी विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाषण, नाटक, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग ऑन द स्पॉट, काव्य पाठ, निबंध एवं नारा लेखन, डॉक्यूमेंट्री और वाद-विवाद जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कानून, नागरिक अधिकारों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी समझ प्रदर्शित की।
खंडस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी के निर्देश पर बीआरपी एवं नोडल अधिकारी अनिल धीमान के नेतृत्व में करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी शैलजा गुप्ता ने की। जिला गणित विशेषज्ञ संजय कांबोज मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी हासिल करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानूनी समझ विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के यह बने विजेता
बीआरपी अनिल धीमान ने बताया कि भाषण में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सना प्रथम, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया की कुसुम द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनौल यशवी तृतीय रही। काव्य पाठ में कन्या भ्रूण हत्या पर सीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साबापुर आरती प्रथम, यौन उत्पीड़न पर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दिपांशी और बाल विवाह पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजल जट्टान की खुशी तृतीय रही। डाक्यूमेंट्री में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की रूख्सार प्रथम रही। नारा लेखन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की तनिषा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनौल से धैर्य वर्मा द्वितीय और शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेजली से प्रिया तृतीय रही। स्पॉट पेंटिंग में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लविश प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडौली की जैसमिन द्वितीय और एसडी मॉडल स्कूल जगाधरी श्रेयांश तृतीय रहा। स्किट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप प्रथम और एसडी मॉडल स्कूल जगाधरी द्वितीय रहा। वाद-विवाद में नव प्रभात वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी प्रथम और शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेजली द्वितीय रहा। निबंध लेखन में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की कीर्ति प्रथम, नव प्रभात वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की कोमल द्वितीय और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप से लक्ष्मी तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी में एसडी मॉडल स्कूल जगाधरी प्रथम, सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी द्वितीय और शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेजली तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed