फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress is strengthening the women's organization: Seema

महिला संगठन को मजबूत कर रही कांग्रेस : सीमा

Sun, 20 Sep 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Congress is strengthening the women's organization: Seema
पत्रकार वार्ता करते जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व जिला प्रभारी सीमा शर्मा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत महिला संगठन को मजबूत करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला यमुनानगर प्रभारी सीमा शर्मा ने शनिवार को जिला शहरी कांग्रेस कार्यालय में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने उन्हें जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। बैठकों में महिला संगठन को मजबूत करने और अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनहित के मुद्दों से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने और पंचायत राज संस्थाओं में उन्हें अधिकार देने का काम किया है।
विज्ञापन

जिला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए पहल की थी। राहुल गांधी भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात करते हैं। इस अवसर पर रविंद्र बबलू, जनेंद्र शर्मा, पवन वालिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed