{"_id":"678d4ce9e7e3eaba8705f219","slug":"employees-will-protest-on-february-1-and-2-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-131777-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कर्मचारी एक और दो फरवरी को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कर्मचारी एक और दो फरवरी को करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जींद की बैरागी धर्मशाला में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन के लिए एसकेएस के जिला, खंड व संबंधित यूनियनों के कर्मचारी जिला प्रधान महिपाल सौदे के नेतृत्व में रवाना हुए। राज्य सचिव मांगेराम तिगरा, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज व कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि जींद कन्वेंशन में राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट ने सभी जिलों, खंडों व संबंधित यूनियनों के कर्मचारियों को बताया कि प्रदेश सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये के विरोध में कर्मचारी कर्मचारी एक और दो फरवरी को प्रदर्शन कर विधायकों को ज्ञापन देंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी है। हरियाणा के संदर्भ में प्रदेश का अलग वेतन आयोग गठित किया जाना चाहिए। इससे पहले पिछले वेतन आयोग की विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगतियां दूर करने और पंजाब के समान वेतनमान की मांग का समाधान आवश्यक है। अगला वेतन आयोग लागू होने तक हर कर्मचारी को 5000 रुपये अंतरिम राहत दी जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो, इससे सरकार व कर्मचारी दोनों का लाभ है।
जॉब सिक्योरिटी एक्ट के बावजूद एचकेआरएन के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के फरमान आ रहे हैं। सभी कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं का एक ही स्थाई समाधान है कि समग्र रेगुलराइजेशन की नीति बनाकर सभी को पक्का कर दिया जाए। कर्मचारी की मृत्यु होने पर दी गई एक्सग्रेसिया नीति में नौकरी के पहले पांच वर्ष तक व 52 वर्ष की आयु के बाद की शर्त लगा रखी है, जो जोखिम भरे काम करने वाले कर्मचारियों के उचित नहीं है। ऐसी अन्य मांगों व समस्याओं को लेकर संघ की ओर से सरकार को दो बार मांग पत्र पर बातचीत करने के लिए समय देने के लिए पत्र लिखे गए हैं, पर सरकार की ओर से न तो मांगों का समाधान किया गया और न ही बातचीत के लिए समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसलिए कन्वेंशन में अगले आंदोलन की घोषणा की गई। इसमें एक-दो फरवरी व आठ-नौ फरवरी को प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी विधायकों को मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। बजट सत्र से पहले 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र कैंप कार्यालय पर दो दिन का धरना लगाया जाएगा। इसमें 15 फरवरी को कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, जींद और 16 फरवरी को कैथल, यमुनानगर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़ जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
-- -- -- -- -- -- -