फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees protested against leasing out government properties

सरकारी संपतियों को लीज पर देने के विरोध में उतरे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Employees protested against leasing out government properties
बारिश के बीच कई विभागों के कर्मचारियों ने सरकारी संपत्तियों को लीज पर देने के विरोध में लघु सचिवालय और अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी फेडरेशन व सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुलाया गया। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल ने की।
विज्ञापन

संगठन के बैनर तले डीसी कार्यालय के सामने अनाज मंडी गेट पर भारी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। इस दौरान कर्मचारी हाथों बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने एडीसी अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। यहां सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सह सचिव मांगे राम तिगरा, सीआईटीयू जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज व रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान विनोद त्यागी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने सार्वजनिक संपत्ति को राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन नीति के तहत लीज पर देकर चार साल में 6 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इनमें मुख्य रूप से 26700 किलोमीटर सड़के, 400 रेलवे स्टेशन व 150 ट्रेन, 42300 किलोमीटर लंबी पॉवर ट्रांसमिशन लाइन, 8000 किलोमीटर नेशनल गैस पाइप लाइन, 5000 मेगावाट पॉवर जनरेशन, 4000 किलोमीटर ऑयल पाइप लाइन, एमटीएनएल व बीएसएनएल के टावर, 160 कोयला प्रोजेक्ट सहित हवाई अड्डे, बंदरगाह, स्टेडियम, वेयरहाउस व अर्बन रियल एस्टेट की संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन नीति के विरोध में ज्ञापन देकर इसे तुरंत रद्द करने की मांग की। वहीं निजीकरण बंद करने, ठेकाप्रथा खत्म करने, तीन कृषि कानून रद्द करने, करनाल के बसताड़ा में किसानों पर लाठी बरसाने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान नगरपालिका से प्रवेश परोचा, जनकरा, विक्की पारचा, पीडब्ल्यूडी से राजिंद्र सिंह, किशोरी लाल, संयुक्त शिक्षक मोर्चा आरएन शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से विजय कुमार, शबनम, नितिन, पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी यूनियन से राजकुमार, शर्मीली, मार्केट कमेटी से रजत शर्मा, सतीश कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed