फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees of projects roared in strike, Yamunanagar

राहड़ताल में गरजे परियोजनाओं के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Employees of projects roared in strike, Yamunanagar
संवाद न्यूज
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स व मिड-डे मील यूनियन सहित अन्य परियोजनाओं के कर्मियों ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया। इसके लिए सीटू के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मी नेहरू पार्क में एकत्र। यहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अगुवाई आंगनबाड़ी की जिला प्रधान रेखा सैनी, आशा वर्कर्स की जिला प्रधान पूनम शर्मा व मिड-डे मील की राज्य महासचिव शरबती ने की। यहां नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौढे ने कर्मचारियों को संबोधित किया। नेहरू पार्क से कर्मचारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। यहां संगठन नेताओं ने डीसी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि एनसीएलपी, एसएसए, एनआरएलएम जैसी कई अन्य सरकारी योजनाएं हैं जो लाखों श्रमिकों को रोजगार देती हैं जो बहुत खराब कामकाजी परिस्थितियों में भी काम कर रहे हैं। परंतु इनमें से अधिकांश को किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए हैं। इस दौरान सोनम शर्मा, रेखा सैनी, ज्योत सिंह रावत, सुनीता करेड़ा, सुनीता, सुख, शालू, प्रवेश परोचा, रोशन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
छछरौली।। केंद्र सरकार की परियोजनाओं में काम करने वाली आशा, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील वर्कर्स ने शुक्रवार को अनाज मंडी में देशव्यापी हड़ताल में भाग लिया। अगुवाई खारवन की ब्लॉक प्रधान मीना ने की। हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू व रिटायर्ड कर्मचारियों ने समर्थन दिया। एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव जरनैल सिंह चनालिया ने हड़तालियों को संबोधित किया। इस दौरान रजनी, निशा, ममता, सुनीता, मनजीत कौर, नीलम, रिंकी, लक्ष्मी, कविता आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed