फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   employee unions demonstrated , Yamunanagar

कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
employee unions demonstrated , Yamunanagar
नारेबाजी कर लघुसचिवालय जाते कर्मचारी संगठन के सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एक तरफ खेल मंत्री का विरोध करने के लिए किसान प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी तरह किसान आंदोलन को समर्थन देने वाले कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों व कर्मचारियों का प्रदर्शन पूर्व नियोजित था। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, आंगनबाड़ी, आशावर्कर, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी, नगरनिगम, बिजली निगम, शारीरिक शिक्षक, अग्निशमन सहित तमाम विभागों के कर्मचारी अनाजमंडी गेट पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।
यहां से जुलूस की शक्ल में कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी को सीएम नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सार्वजनकि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व मजबूती के लिए 11 सूत्री मांग पत्र डीसी को दिया गया। वहीं जल्द ही सभी नागरिकों का मुफ्त टीकाकरण करने की मांग की गई। संगठनों ने कहा कि इसके लिए 25 जून को प्रदेशभर में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महीपाल सोढे व सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज ने की। जबकि संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का सामान्य हालात में बुरा हाल था। इसे लेकर सरकार ने कोई काम नहीं किया। इससे महामारी में हालात बेकाबू हो गए। प्रदेश में भी स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के पैमानों के अनुसार प्रदेश की जनसंख्या मुताबिक न तो अस्पतालों का ढांचा है और न ही स्टाफ है। ग्रामीण क्षेत्र में तो हालत और भी ज्यादा दयनीय स्थिति है। 942 सब हेल्थ सेंटर, 74 पीएचसी व 32 सीएचसी की कमी है। पीएचसी व सीएचसी में 1600 चिकित्सक, 378 नर्स, 113 रेडियोग्राफर, 503 फार्मासिस्ट व 508 लैब टेक्नीशियन की तुरंत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि सरकार को बिना देरी के रिक्त पदों पर भर्ती करनी चाहिए। इससे जनता को जहां सुविधा मिलेगी, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा। विशेषज्ञों ने अब तीसरी लहर की चेतावनी दी है। संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय है टीकाकरण है। परंतु जिस गति से टीकाकरण हो रहा है उससे 18 वर्ष तक की आयु के लोगों का टीकाकरण करने में साढ़े तीन साल लगेंगे। इस दौरान एसकेएस वरिष्ठ उपप्रधान प्रवेश परोचा, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश राणा, रिटायर्ड कर्मचारी विनोद त्यागी, रोशन लाल, बिजली विभाग से राज्य नेता सतीश जांगड़ा, राजेश कुमार, पीटीआई शिक्षक मंच से आरएस शर्मा, आशा वर्कर्स जिला प्रधान नीरू बाला, नगरपालिका शाखा प्रधान विक्की पारचा, उपप्रधान मुकेश, श्रीचंद, अग्निशमन सेवा से विक्रम व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed