{"_id":"661dd08f296a117d830bb8f4","slug":"electricity-wires-are-being-stolen-from-poles-in-khurdi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-117451-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खुर्दी में खंभों से बिजली तार हो रहे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खुर्दी में खंभों से बिजली तार हो रहे चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। खुर्दी गांव में बिजली निगम के खंभों से तार काट कर चोरी किए जा रहे हैं। एक माह में दो बार ऐसा हो चुका हैं। इससे बिजली निगम को नुकसान के साथ किसान भी परेशान हैं। किसानों ने ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
गांव के किसान हरदत्त सिंह, राजपाल कांबोज, रामेश्वर कांबोज, नरेश लाल कांबोज, जगदीश सैनी, मेहर सैनी ने बताया कि गांव के जयपुर रोड पर लगते खेतों में खड़े बिजली निगम के चार खंभों से तार काटकर चोरी की गई। जिससे बिजली निगम को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। बिजली के तार कटने व चोरी होने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। साथ ही किसानों के गन्ने, सब्जी व चारे की फसल में सिंचाई कार्य प्रभावित होते है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि पुलिस की ओर से रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। जिससे ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ा जा सके।