फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity connections of those who do not pay bills cut

Yamuna Nagar News: बिल न भरने वालों के काटे बिजली कनेक्शन

Sun, 24 Nov 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections of those who do not pay bills cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिजली निगम की ओर से बकाया बिलों के भुगतान न होने के पर उपभोक्ताओं के घरों, नलकूपों, आटा चक्की व दुकानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शनिवार को भी काफी संख्या में लोगों के बिजली मीटर व पोल से कनेक्शन काट दिए गए।
बिजली निगम के एसडीओ राजकुमार सैनी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पिछले काफी समय से बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली के बिल हजारों व लाखों की राशि में पहुंच गए हैं। उन उपभोक्ताओं को पहले बिजली के बिल के भुगतान के लिए आगाह किया जा रहा है। इसके पश्चात भी बिजली के बिल का भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम की ओर पिछले दो माह में विशेष अभियान चला कर 1311 कनेक्शन से दो करोड़ 93 लाख रुपये बकाया बिलों के वसूल किए गए है। सैनी ने बताया कि निगम के द्वारा टीमें गठित कर गांवों व कस्बों में लोगों को बकाया बिलों के भुगतान को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ साथ जिन्होंने काफी समय से भुगतान नहीं किया है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के द्वारा एक करोड़ इक्कीस लाख रुपये बकाया बिलों के 80 कनेक्शन काटे हैं जबकि गांवों में 6291000 रुपये के बकाया बिलों के 175 कनेक्शन को काटा गया है। निगम के द्वारा खेतों में लगे नलकूपों, आटा चक्की, वेल्डिंग वर्कस, दुकानदार सहित घरों के बकाया बिलों के कनेक्शन काटे हैं। सैनी ने कहा कि उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान जल्द से जल्द करें। निगम द्वारा बकाया बिलों के भुगतान व कनेक्शन काटने का कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा।

निगम के द्वारा गांव गांव जाकर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य उदय सोलर योजना के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ता अनुदान पर अपने घरों में सोलर पैनल लगवा कर बिजली के खर्च को कम कर सकता है। योजना के लाभ उपभोक्ता को सीधा लाभ मिलेगा।

फोटो 14- सोनीपत की राजपुर फाटक पर खोदाई का कार्य करता बुलडोजर व मजदूर। संवाद

फोटो 14- सोनीपत की राजपुर फाटक पर खोदाई का कार्य करता बुलडोजर व मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed