फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eight miscreants beat up a fruit seller and snatched money and chains.

Yamuna Nagar News: फल विक्रेता से मारपीट कर आठ बदमाशों ने छीने पैसे व चेन

Thu, 22 Feb 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Eight miscreants beat up a fruit seller and snatched money and chains.
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर भंभौली गांव के पास सात आठ अज्ञात युवकों ने फलों की रेहड़ी लगाने वाले सरसावा निवासी तनवीर से मारपीट कर उसके गले से चांदी की चेन व जेब से 3500 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी छप्पर की तरफ फरार हो गए। छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरसावा निवासी नसीम ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैल गांव में रहता है। वह नेशनल हाईवे 344 पर गांव भंभौली के पास अंगूर व संतरे की रेहड़ी लगाता है। उसका चचेरे भाई तनवीर भी उसके पास ही अंगूर व संतरे की अलग से रेहड़ी लगाता है। मंगलवार शाम को बाइक पर चार-पांच बाइकों पर सात आठ युवक उसके चचेरे भाई तनवीर की रेहड़ी के पास आकर रुके। आते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गले से चांदी की चेन व पेंट की जेब से 3500 रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी युवक छप्पर की तरफ बाइकों पर फरार हो गए। वह अपने भाई के पास पहुंचा तो उसने आपबीती सुनाई। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed