फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   education

यूपीएससी व आईएएस की तैयारी के लिए दिए टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
education
education - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में यूपीएससी व सिविल सर्विसिज की तैयारी पर एक वेबिनार करवाया गया। वेबिनार कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से करवाया गया। वेबिनार में डाइडमी आईएएस अकादमी निदेशक राहुल कुमार मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल व प्लेसमेंट सेल एवं पीडीपी सेल कनवीनर डॉ. रचना सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस वेबिनार में 85 छात्राओं ने भाग लिया। वक्ता राहुल कुमार ने कहा कि युवाओं में यूपीएससी व आईएएस परीक्षाओं को लेकर क्रेज बढ़ रहा है। यही वजह है कि अब छोटे कस्बों व शहरों के विद्यार्थी भी इस परीक्षा का उत्तीर्ण कर देश सेवा में सम्मिलित हो रहे हैं। यूपीएससी व आईएएस परीक्षा पास करने के लिए निरंतर अभ्यास के साथ कठिन मेहनत की जरूरत होती है। डॉ. रचना सोनी ने बताया कि वेबिनार का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यूपीएससी व आईएएस परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करना रहा। इस दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं का निवारण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरिंद्र कौर, डॉ. सुनीता कौशिक व डॉ. नताशा बजाज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed