फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Education department will organize job fair for 12th passed students

Yamuna Nagar News: शिक्षा विभाग 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए लगाएगा रोजगार मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Education department will organize job fair for 12th passed students
-मेले में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, कौशल आधार पर होगा चयन
विज्ञापन



-इस बार राजकीय स्कूलों के 4000 से अधिक विद्यार्थियों ने पास की है 12वीं की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी



जगाधरी। शिक्षा विभाग जल्द ही 12वीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए की ओर से रोजगार मेला लगाएगा है। जिसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि नौकरी के लिए विद्यार्थियों का चयन करेंगे। यह रोजगार मेला समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला परियोजना संयोजक व जिला प्रशासन के सहयोग से लगाया जा रहा है। इस संबंध में जिला परियोजना संयोजक प्रेमलता ने संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दी। इस मेले में राजकीय विद्यालयों से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। बता दें कि इस सत्र में 7141 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। जिसमें राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या करीब चार हजार है। विभाग ने रोजगार मेला लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार राजकीय विद्यालयों में विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायिक पाठ्यक्रम करवाए जा रहे हैं। जिले के 70 राजकीय विद्यालयों में यह व्यवसायिक पाठ्यक्रम करवाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को रिटेल, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल, बैकिंग, मीडिया, हेल्थकेयर, फिजिकल एजुकेशन, आईटी, पाॅवर, प्लम्बिंग, अपैरल एंड फैशन डिजाइनिंग, कंस्ट्रक्शन, सिक्योरिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस इत्यादि कोर्स करवाए जाते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके कौशल शिक्षा अध्यापक भी हिस्सा लेंगे। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाना होगा। एनएसक्यूएफ के जिला को-ऑर्डिनेटर सत्यनाम सिंह ने बताया कि विभिन्न कौशल विषयों में विद्यार्थी पारंगत हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिला परियोजना सह संयोजक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से सत्र 2024-25 में 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। विद्यार्थियों को कौशल में प्रांगत बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में विभिन्न कोर्स करवाए जा रहे हैं। इन कौशल विषयों का विद्यार्थियों को लाभ मिले और वे इससे आय करें, इसी उद्देश्य से यह मेला लगाया जा रहा है। इसे लिए सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed