फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dream Tennis Cricket League-3 to be held from September 29

Yamuna Nagar News: 29 सितंबर से होगी ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग-3 स्पर्धा

Thu, 02 Jul 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Dream Tennis Cricket League-3 to be held from September 29
ड्रीम टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता की जानकारी देते समिति सदस्य। स्वयं - फोटो : samvad
जगाधरी। जिले में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (डीटीसीएल) प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता का तीसरा सीजन है। छह दिवसीय यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

छह दिन की इस प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमें भाग लेंगी । डीटीसीएल चैंपियनशिप का खिताब पाने के लिए टीमों को आपस में भिड़ना होगा। डीटीसीएल नियम के अनुसार प्रतियोगिता में पहले लीग चरण के मैच खेले जाएंगे, इसके बाद नॉकआउट दौर के मुकाबले होंगे। बता दें कि यह क्रिकेट मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले के टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करवाना है। डीटीसीएल संस्थापक रवि गाबा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी 16 टीमों के बीच छह दिनों तक मुकाबले होंगे। लीग चरण के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी, जहां से विजेता टीम का फैसला होगा।
विज्ञापन

इस बारे में सीडीएस के मालिक विनय राय, सह-संस्थापक विन्नी हरिपुर, सीडीएस एमडी पंकज, वाईएनआर आशु वाईएनआर वीरू ने बताया कि इसके लिए टीमों का पंजीकरण हो गया है। सभी मैचों का शेड्यूल व स्थान टीमों को समय से पूर्व उपलब्ध करवाया दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed