फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drains and streets will be repaired in Bilaspur with lakhs of rupees

Yamuna Nagar News: बिलासपुर में लाखों रुपये से दुरुस्त होंगी नालियां-गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drains and streets will be repaired in Bilaspur with lakhs of rupees
ग्राम पंचायत बिलासपुर की ओर से शनिवार को काली माता मंदिर में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अवगत कराया गया कि कस्बे में 66 लाख रुपये से विभिन्न विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम सभा में सरपंच कीर्ति रानी, सचिव विजयंत प्रकाश ने ग्रामीणों के साथ कस्बा के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। सरपंच कीर्ति रानी ने बताया कि ग्राम पंचायत सभी कस्बा वासियों के सहयोग से कस्बा के विकास कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कस्बा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों से विचार विर्मश कर लिया गया है । टेंडर प्रक्रिया से कस्बा में डोर डू डोर कचरा उठान का प्रबंध किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए करीब 66 लाख रुपये की राशि दी है। ग्राम पंचायत ने प्रदेश सरकार की योजना पर कार्य करते हुए लगभग पूरी राशि के विकास कार्य के टेंडर लगा दिए हैं।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि 66 लाख रुपये में से कस्बा के श्मशान घाट में पुनर्निर्माण के लिए 10 लाख 27 हजार रुपये, पानी निकासी को लेकर बिलासपुर-हड़तौल मार्ग पर चार लाख 87 हजार रुपये से नाले का निर्माण, आंबेडकर नगर में श्री गुरु रविदास मंदिर के भवन निर्माण कार्य को पूरा करवाना, वाल्मीकि मंदिर में देवी के स्थान के आसपास टाइल व शेड का निर्माण, कस्बा में 19 कच्ची गलियों के निर्माण, नालियों व गलियों की मरम्मत को लेकर सहित अन्य कार्य को टेंडर के माध्यम से करवाए जाएंगे। गांव में स्वच्छ बनाए रखने व कूड़ा के उठान के प्रबंधन को लेकर योजना बना ली गई है। जिसको जल्द अमलीजामा पहना दिया जाएगा। बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने के लिए वैश सभा बिलासपुर व श्री रघुनाथ मंदिर हाल के ऊपर चार एसी कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा पिछले लगभग छह माह में कस्बा के विकास को लेकर श्री खेड़ा मंदिर प्रांगण में पार्क के पुनर्निर्माण के दौरान व्यायाम की मशीनें व झूले लगाए गए, गलियों व नालियों की सफाई करवाई गई। ग्राम सभा में मा. रविभूषण ने स्ट्रीट लाइटों के प्रबंधन को लेकर, बिलासपुर के गंदे नाले का पानी सरस्वती नदी में गिरने से रोका जाए, पानी की टंकी के समीप रास्ते में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्य किया जाए। बागड़ी समुदाय ने अपने घरों में पानी की सप्लाई को बहाल करने की मांग व सचिन ढंडाल ने निशान देही करवाने की मांग रखी। जिस पर सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से विकास कार्यों व समस्याओं को लेकर जो भी मांग आई है उसको प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। किसी भी कस्बावासी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed