फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dowry death case of woman killed by consuming poisonous substances

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
dowry death case of woman killed by consuming poisonous substances
कैथल जिले के कलायत थाना क्षेत्र के गांव पिंजुपुरा निवासी मोहित कुमार जोगी ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2016 में उन्होंने अपनी बहन बिंदु रानी उर्फ माही की शादी गांव महमदपुर निवासी नवल किशोर के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी बहन बिंदू को उसके ससुराल वाले कम दहेज लेकर ताने मारने शुरू कर दिए। इस दौरान कई बार उन्होंने बिंदु के ससुराल वालों की मांगों को भी पूरा किया। लेकिन उन्होंने उसकी बहन को तंग करना जारी रखा। लगभग डेढ़ वर्ष पहले भी उन्होंने अपनी बहन के ससुराल वालों को एक लाख रुपये दिए थे। लेकिन आरोपियों ने उनसे ओर पैसे दिए जाने की मांग की गई। ससुराल वालों ने उसकी बहन के पति नवल किशोर का व्यापार बढ़ाने के लिए ओर पैसों की मांग की। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। जिसके बारे में उसकी बहन ने उन्हे अवगत करवाया। बहन के ससुराल वालों ने आठ दिसंबर को उसकी बहन के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड दिया। जिसके बाद उसके पति नवल किशोर, ससुर रमेश कुमार, सास अर्चना व देवर विशाल ने उसे जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे उसकी तबीयत खराब होने पर उसे शाहबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे एमएम अस्पताल मुलाना रैफर किया। जिसकी ईलाज के दौरान रात को मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसके आरोपी पति, सास, ससुर व देवर के के विरूद्ध मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना रादौर प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक महिला के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed