फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Download Digital Voter Card with Photo

Yamuna Nagar News: डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

Sun, 19 May 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Download Digital Voter Card with Photo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ते दौर में भारत निर्वाचन आयोग ने भी लोकसभा आम चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। भारत निर्वाचन चुनाव आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रोल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरु कर रखी है।
डीसी ने कहा कि यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात ये है कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed