Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dooj Snan

Yamuna Nagar News: सुंदर दूज स्नान के साथ कार्तिक का संकल्प पूरा

Fri, 27 Nov 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dooj Snan
पवित्र सरोवर में स्नान कर दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। मार्गशीर्ष सुंदर दूज स्नान व व्रत के साथ कार्तिक स्नान संपूर्ण हो गया। जिन महिलाओं ने पूरे कार्तिक मास व्रत किया वे सुंदर दूज पर इसका पारण करती हैं। कार्तिक मास की सुंदर दूज पर स्नान और पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने कपालमोचन के सरोवरों में डुबकी लगाई।
मान्यता है कि कन्याएं सुंदरता व अच्छे जीवनसाथी की कामना को लेकर व्रत रखती हैं और पवित्र सरोवर में स्नान करती हैं। वहीं, महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और घर में सुख-शांति बनाए रखने की कामना से धार्मिक अनुष्ठान करती हैं। कपालमोचन जैसे धार्मिक स्थलों पर स्नान-दान और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिलती है।
विज्ञापन

गऊ-बच्छा घाट के पुरोहित सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास में स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। वहीं, सुंदर दूज पर कन्याएं अपनी सुंदरता और सौभाग्य की कामना से व्रत एवं स्नान करती हैं। वहीं, विवाहित महिलाएं परिवार की उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए पूजा करती हैं। इस दिन श्रद्धालु स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा करते हैं और श्रद्धा अनुसार अन्न, वस्त्र तथा अन्य वस्तुओं का दान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी पूजन, भगवान विष्णु का स्मरण और जरूरतमंदों को भोजन करवाने जैसे कार्य भी किए जाते हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार इस अवसर पर पूजा के साथ दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। महिलाएं अपनी पारिवारिक परंपराओं के अनुसार व्रत रखती हैं और मंदिर में जाकर पूजा करती हैं। कार्तिक मास में किए जाने वाले इन धार्मिक कार्यों को श्रद्धालु आस्था, संयम और सेवा भावना से जोड़कर देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed