फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Diwali will be celebrated with the darshan of Shri Ram

Yamuna Nagar News: श्रीराम के दर्शन संग मनेगी दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated with the darshan of Shri Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 12 नवंबर की दिवाली के 70 दिन बाद आज सोमवार को फिर दिवाली जैसे पर्व का माहौल बन गया है। एक ओर मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों से लेकर घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भगवा रंग में श्रीराम, श्रीराम दरबार व हनुमान जी के ध्वज फहरा रहे हैं, वहीं यहां रंग-बिरंगी लाइटों से लेकर फूलों व झालरों से भी सजावट हो गई है। जिले में सुबह से दोपहर बाद तक आज करीब 400 धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर भंडारे लग रहे हैं, वहीं श्रीराम चरित मानस के पाठ, हवन व भजन-कीर्तन हो रहे हैं। साथ ही 50 धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर 12.20 से 1.20 बजे तक अयोध्या से श्रीराम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी है। शाम बाद घरों व धार्मिक स्थलों पर दीपदान व पटाखे-आतिशबाजी का कार्यक्रम है। यानी सुबह से रात तक आयोजन हैं, इस बीच अप्रिय घटना न हो इसलिए पुलिस की गश्त बढ़ाने की योजना है।
अयोध्या में आज के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पूर्व रविवार को घरों व धार्मिक स्थलों पर फहराने के लिए भगवा रंग में श्रीराम, श्रीराम दरबार व हनुमान जी के ध्वज लेने के लिए लोगों में होड़ दिखी। रेलवे रोड स्थित हरजाई सहित अन्य दुकानों पर देखते देखते हजारों ध्वज बिक गए। ऐसे ही पूरे जिले में लाखों ध्वज खरीदे गए, जो 30 से 750 रुपये रुपये तक में मिले। साथ ही शाम बाद घरों व धार्मिक स्थलों पर दीपदान के लिए दीये खरीदे गए। बाजार में जगह-जगह लगी फड़ियों से कम से कम लोग पांच-पांच दीये खरीदकर ले गए। इसके अलावा समारोह को लेकर रंग बिरंगी लाइटों की लड़ियों सहित फूल, पूजन सामग्री व सजावटी झालर की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन


शहर में निकाली दो शोभायात्राएं
रविवार को शहर में समारोह के उपलक्ष्य में दो शोभायात्राएं भी निकाली गईं। एक यात्रा ससौली रोड स्थित ज्वाला माता मंदिर की ओर से तो दूसरी विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई। दोनों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वज लिए शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली शोभायात्रा में दिल्ली से विशेष रूप से मंगाया रथ आकर्षण का केंद्र रहा। जिसके आगे राम भक्तों ने मार्ग को साफ कर फूलों की वर्षा की। रथ को रस्सी को श्रद्धालु खींचते हुए श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। यह यात्रा महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक समीप स्थित प्राचीन श्रीदेवी मंदिर से शुरू हुई, जो शहीद भगत सिंह चौक, प्यारा चौक होते हुए नेहरू पार्क पर संपन्न हुई। यात्रा में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, निवर्तमान मेयर मदन चौहान, निवर्तमान डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, रामनिवास गर्ग, उदयवीर शास्त्री व अन्य मौजूद रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत में प्रसाद वितरण किया गया। बीच में आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed