फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Divyangs face problems due to lack of ramp to reach lawyers' chambers

Yamuna Nagar News: वकीलों के चैंबर तक पहुंचने के लिए रैंप न होने से दिव्यांगों को परेशानी

Mon, 11 Aug 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Divyangs face problems due to lack of ramp to reach lawyers' chambers
जिला बार एसोसिएशन कार्यालय। आकाईव - फोटो : कटरा चौराहे पर थाने के सामने झुंड में मवेशी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन के अंतर्गत वकीलों के 384 चैंबर है। ये चैंबर एबीसी ब्लॉक में बने हैं। इन ब्लॉकों में आने-जाने के लिए सीढि़यों व चार लिफ्ट लगी हैं, लेकिन रैंप नहीं। सामान्य व्यक्ति तो वकीलों के चैंबर तक पहुंच सकता है, लेकिन दिव्यांगों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या है।
ऐसे में दिव्यांगों को कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चूंकि कई बार लगी लिफ्ट खराब हो जाती है। इस पर उन्हें ऊपर की मंजिल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कोर्ट परिसर के एबीसी चार ब्लॉक ये चैंबर बने हैं। जिनमें चार लिफ्ट लगी है। कई बार ये लिफ्ट खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

इन्हें ठीक कराने के लिए बैंगलुरू से एक्सपर्ट को बुलाया जाता है, इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 15 दिन का समय लगता है। तब तक चैंबर में आने वाले वकीलों व अन्य लोगों को केवल सीढि़यों का ही सहारा होता है। बताया जा रहा है अब दिव्यांगों की समस्या को देखते हुए इमारत में ही अलग से रैंप बनवाने के लिए आर्किटेक्ट को बुलाकर इसकी सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ब्लॉक में बने चैंबर में कोई रैंप नहीं है। सीढ़ी या फिर लिफ्ट है। सामान्य व्यक्ति के लिए ठीक है, लेकिन दिव्यांगों के लिए काफी दिक्कत है। हम इस दिशा में विचार कर रहे हैं ताकि दिव्यांगों को भी कोई परेशानी न आए। - विक्रांत चौहान, प्रधान जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed