फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District swimming competition tomorrow; selection for state level to take place

Yamuna Nagar News: जिला तैराकी प्रतियोगिता कल, राज्यस्तर के लिए होगा चयन

Fri, 09 Oct 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
District swimming competition tomorrow; selection for state level to take place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला तैराकी संघ की ओर से जिलास्तरीय ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता का 10 अक्तूबर को संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के स्वीमिंग पूल में करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में जिले के निजी, राजकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के लिए विभिन्न आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इसके विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में 2007 में जन्मे और इसके बाद के आयु वर्ग के तैराकों को शामिल किया जाएगा। 17 से 18 वर्ष आयु वर्ग के तैराक जूनियर वर्ग के ग्रुप-1ए में भाग लेंगे, जबकि 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लिए ग्रुप-1 बी निर्धारित किया गया है। इसी तरह 13 से 14 वर्ष के तैराक ग्रुप-2 रहेगा। वहीं, 11 से 12 वर्ष के ग्रुप-3, नौ से दस वर्ष के ग्रुप-4 और सात से आठ वर्ष के तैराक ग्रुप-5 में भाग लेंगे। छह वर्ष की आयु के लड़के और लड़कियां ग्रुप-6 में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

इसमें ओपन के अलावा जूनियर व सब-जूनियर प्रतियोगता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और एक फोटो लानी अनिवार्य होगी। आयु की पुष्टि के लिए जन्म संबंधी दस्तावेज आवश्यक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को हरियाणा तैराकी संघ के माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में तैराकी कर रहे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed