फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   district child welfare committee member Alka garg inspected bal Kunj chhachharoli

जिला बाल कल्याण समिति ने किया बाल कुंज छछरौली का निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
district child welfare committee member Alka garg inspected bal Kunj chhachharoli
छछरौली  जिला बाल कल्याण समिति सदस्य अलका गर्ग ने छछरौली बाल कुंज मे इस समय 65 बच्चे रह रहे हैं। इनके रहन सहन का प्रबंध हरियाणा सरकार द्वारा किया जाता है। अलका गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि  बालकुंज में खाना बनाने वाली मैस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई ठीक रही। मैस कर्मचारी पूरी सावधानी से अपना कार्य कर रहे थे। सभी कर्मचारी मास्क लगाकर कार्य कर रहे थे इसके साथ ही मैच में साफ-सफाई का भी बहुत अच्छा ध्यान रखा गया। कर्मचारियों द्वारा आपस में सोशल डिस्टैंस का पूरा ख्याल रखा हुआ था। अलका गर्ग ने बताया कि बाल कुंज में बच्चों के लिए सैनिटाइजर व मास्क पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बालकुंज में साफ पानी और साबुन की भी पर्याप्त व्यवस्था है। बाल कल्याण समिति सदस्य अलका गर्ग ने बताया कि बच्चों को भी लगातार बताया जा रहा है कि थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद अपने साबुन से 20 सेकंड तक अच्छी तरह धोते जाए। अलका गर्ग ने बताया कि सोशल डिस्टेंस को अपनाते हुए बच्चों को एक जगह इकट्ठे नहीं होने दिया जा रहा है। बच्चों में आपस में 6 फीट का फासला रखा जाता है। बालकुंज में बाहरी लोगों के प्रवेश पर कोरोना वायरस के कारण पूरी तरह से पाबंदी है। बालकुंज में रह रहे बच्चे अपने खाली समय का सदुपयोग ड्राइंग ,योग ,कढ़ाई ,मनोरंजक पुस्तकें पढ़के कर रहे है। इस दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह,सुपरीटेंडेंट मोना चौहान, काऊंसलर मायाराम साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed