Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute between a doctor and a staff member at the district hospital

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी के बीच विवाद

Fri, 20 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dispute between a doctor and a staff member at the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टर और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। कर्मचारी ने डॉक्टर पर गाली-गलौज करने और मारने के लिए जूता निकालने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने डॉक्टर के खिलाफ प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) को शिकायत दी है। पीएमओ ने जांच शुरू कर दी है।

बताया गया विवाद मरीज की पर्ची को लेकर शुरू हुआ। मरीज की पर्ची जिस डॉक्टर के नाम पर बनी थी, वह उनके बजाय दूसरे डॉक्टर के पास पहुंच गया। इस पर डॉक्टर के केबिन के बाहर बैठे कर्मचारी रॉकी ने मरीज को उसी डॉक्टर के पास जाने के लिए कहा, जिनका नाम पर्ची पर लिखा हुआ था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संबंधित डॉक्टर उस समय किसी काम से पीएमओ कार्यालय गए हुए थे। इसी दौरान डॉक्टर की नजर मरीज को वापस भेजने वाले रॉकी पर पड़ गई। रॉकी का आरोप है कि डॉक्टर उसे देखते ही भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि डॉक्टर ने मारने के लिए जूता भी निकालने लगे। इस घटना के बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कर्मचारी के समर्थन में अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया है। इस मामले की जांच करने को कहा गया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भविष्य में किसी भी कर्मचारी के साथ इस तरह का व्यवहार न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं।

डॉक्टर के आने पर होगी बातचीत : डॉ. गोयल
जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि एक कर्मचारी ने डॉक्टर पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायत आई है। जिस डॉक्टर पर आरोप लगाए गए हैं, वह फिलहाल मुख्यालय गए हैं। उनके वापस आने पर संबंधित कर्मचारियों और डॉक्टर को आमने-सामने बैठाकर बातचीत करवाई जाएगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed