फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on demands and problems

Yamuna Nagar News: मांगों और समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Discussion on demands and problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन (सर्व कर्मचारी संघ) की डिपो स्थित कार्यालय में प्रधान महिपाल सौदे की अध्यक्षता में हुई। इसमें डिपो और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सौदे ने कहा कि दो साल का टीए बकाया है। सिर्फ एक माह का ओवर टाइम दिया है बाकी एक वर्ष का ओवर टाइम बकाया है। हालात इतने खराब हैं कि अधिकारियों को सरकार के आदेशों की भी परवाह नहीं। अभी तक जो कर्मचारी दूसरे डिपो से बदल कर आए हैं, उन्हें जूते व वर्दी के पैसे नहीं दिए गए। जब यूनियन महाप्रबंधक से मिले तो यूनियन को आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई भी काम देरी से नहीं होगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी कर्मचारियों के एसीपी अभी तक नहीं लगे हैं। कर्मचारियों के एसीपी तीन-चार महीनों से पेंडिंग है। कर्मचारियों से तय किलोमीटर से अधिक लिए जा रहे हैं। जूनियर कर्मचारियों को बस स्टैंड पर बैठा रखा है व सीनियर कर्मचारियों से मार्ग पर कार्य लिया जा रहा हैं। ब्लॉक प्रधान प्रेम प्रशांत ने कहा कि कर्मचारियों से बेगार कार्रवाई जा रही हैं उनका उत्पीड़न किया जा रहा हैं, जिसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। वर्कशाप में साफ पानी के लिए एक ही वाटर कूलर लगा है, वह भी खराब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की वॉशिंग के लिए वाशिंग मशीन काफी समय से खराब पड़ी है। कर्मशाला व बसस्टैंड, दफ्तर में शौचालय की हालत भी बहुत खराब है। हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन जगाधरी बस स्टैंड प्राइवेट ऑपरेटरों को देने के फैसले का विरोध करती है। इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि इन एसी बसों से रोडवेज को नुकसान हो रहा है।

क्योंकि रोडवेज को 62 रुपये प्रति किलोमीटर देने पड़ रहे हैं, जबकि किराया ज्यादा होने के कारण यात्री इनमें सफर कम करते हैं। इन बसों का किराया राउंड फिगर में व साधारण किया जाए। जो रोडवेज की एसी बसें हैं, उनका भी किराया राउंड फिगर में किया जाए। अगर महाप्रबंधक ने उक्त मांगों व समस्याओं पर बातचीत नहीं की तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी डिपो प्रशासन की होगी। संचालन डिपो सचिव राजेश कांबोज ने की। इस मौके पर नंद लाल कांबोज, बृजभूषण, संजय कुमार, संजीव कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, बलविंद्र कुमार, राज कुमार, सज्जन सिंह, गुलाब सिंह मौजूद रहे।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed