{"_id":"6ac3fa8227c707877405757e","slug":"dhanaura-and-jubbal-joint-winners-after-two-super-overs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164076-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो सुपर ओवर के बाद धनौरा और जुब्बल संयुक्त विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो सुपर ओवर के बाद धनौरा और जुब्बल संयुक्त विजेता
Tue, 06 Oct 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। बकाना गांव में करवाई गई दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच की हद तक पहुंच गया। अंबाला की धनौरा और रादौर की जुब्बल टीम के बीच हुए फाइनल मैच में दो सुपर ओवर कराए गए। दोनों में भी कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी। इस धनौरा और जुब्बल को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए धनौरा की टीम ने 28 रन बनाए और जुब्बल के सामने 29 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुब्बल की टीम ने भी 28 रन ही बनाए। आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने से मैच टाई हो गया। इसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर करवाया गया।
सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों ने 16-16 रन बनाए। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर करवाया गया लेकिन उसमें भी कोई टीम निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सकी। दो सुपर ओवर के बाद भी परिणाम नहीं निकलने पर आयोजकों के सामने दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिन तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए जोर लगाया।अमीलाल और मुकेश कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। समापन पर सभी टीमों और खिलाड़ियों का आभार जताया गया। इस दौरान पंकज सैनी, अंकुश सैनी, अभिषेक सैनी, जॉनी शर्मा, बिंदर सैनी, प्रिंस शर्मा, जगदीप कंबोज, अनिल भगत और पंकज कुमार मौजूद रहे।