फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees taking dip in three lakes in Yamunanagar for salvation, competition to bow first in Gau-Bachcha templ

Yamunanagar: तीनों सरोवरों में श्रद्धालु लगा रहे मोक्ष की डुबकी, गऊ-बच्छा मंदिर में पहले माथा टेकने की होड़

Wed, 13 Nov 2024 03:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Nov 2024 03:43 PM IST
सार

कपालमोचन यह हिंदुओं और सिखों के लिए तीर्थ यात्रा का एक प्राचीन स्थान है। इसलिए, कहा जाता है सारे तीर्थ बार-बार, कपालमोचन एक बार। जहां पर केवल एक बार आने मात्र से लोगों के कष्ट पाप दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Devotees taking dip in three lakes in Yamunanagar for salvation, competition to bow first in Gau-Bachcha templ
कपालमोचन मेला - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल तीर्थराज कपाल मोचन विभिन्न वर्गों, धर्मों और जातियों की एकता का प्रतीक है। 14 नवंबर की मध्यरात्रि रात 12 बजे के बाद कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले शाही स्नान को लेकर मेला परिसर में दूर-दूर से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उधर, बुधवार को श्री कपालमोचन सरोवर पर स्थित गऊ-बच्छा मंदिर पर माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से लंबी कतारें लगी रही। हालांकि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मार्ग में लकड़ी के पोल भी लगाए गए हैं, किंतु इसके बाद भी बहुत से श्रद्धालुओं में पहले माथा टेकने की होड़ मची रही। 

विज्ञापन


वहीं, मेला प्रशासक एसडीएम बिलासपुर जसविंद्र सिंह गिल के मुताबिक बुधवार को करीब चार लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। श्रद्धालु मोक्ष की कामना से पवित्र सरोवरों क्रमश: कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर व सूरजकुंड सरोवर में स्नान करते हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सरोवरों किनारे दीये जलाकर मन्नतें मांगते हैं। साथ, ही कपालमोचन में गुरुद्वारा पहली एवं दसवीं पातशाही, गऊ बच्छा मंदिर, गुरु रविदास मंदिर, सूरजकुंड कुंड पर बाबा दूधाधारी की समाधि पर माथा टेकते हैं।  
विज्ञापन


बता दें कपालमोचन यह हिंदुओं और सिखों के लिए तीर्थ यात्रा का एक प्राचीन स्थान है। इसलिए, कहा जाता है सारे तीर्थ बार-बार, कपालमोचन एक बार। जहां पर केवल एक बार आने मात्र से लोगों के कष्ट पाप दूर हो जाते हैं। यहां भगवान राम, श्रीकृष्ण पांडव युद्ध के बाद एक बार ही आए। पुराणों में मान्यता है कि उनके पाप भी यहां के ऋणमोचन में स्नान करने से एक ही बार में धूल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed