{"_id":"61940827eb0035345f30b8c3","slug":"devotees-engaged-in-preparations-for-nirankari-sant-samagam-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl89824826","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी संत समागम की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी संत समागम की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। इस बार 74वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 27, 28 व 29 नवंबर को वर्चुअल रूप से आयोजित जाएगा। समागम की सभी तैयारियां कोविड-19 के निर्देशों को ध्यान में रखकर ही की जा रही हैं। समागम की तैयारियोें में अनुयायी जुटे हैं।
निरंकारी संत समागम विश्वभर के प्रभु प्रेमियों के लिए खुशियों भरा अवसर होता है जहां मानवता का अनुपम संगम देखने को मिलता है। निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता द्वारा संपूर्ण विश्व में सत्य, प्रेम एवं एकत्व के संदेश को प्रसारित कर रहा है। जिसमें सभी अपनी जाति, धर्म, वर्ण, रंग, भाषा, वेशभूषा एवं खान-पान जैसी भिन्नताओं को भुलाकर, आपसी प्रेम एवं मिलर्वतन की भावना को धारण करते हैं।
संत निरंकारी मिशन के संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि समागम की तैयारियों को लेकर यमुनानगर की विभिन्न ब्रांचों से सैकड़ों सेवादार व श्रद्धालु भी लगे हुए है। समागम में यमुनानगर के कई वक्ता, गीतकार व कवि भी भाग लेंगे। इस वर्ष के निरंकारी संत समागम का शीर्षक ‘विश्वास, भक्ति, आनंद’ विषय पर आधारित है। जिसमें विश्वभर से वक्ता, गीतकार तथा कविजन अपनी प्रेरक एंव भक्तिमय प्रस्तुति व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा किया विश्वास, भक्ति और आनंद आध्यात्मिक जागृति का एक ऐसा अनुपम सूत्र है, जिस पर चलकर हम परमात्मा का साक्षात्कार प्राप्त कर सकते है। उन्होेंने बताया समागम को लेकर साध संगत में जहां हर्षोल्लास का वातावरण है वहीं सभी भक्तों ने निरंकार की रजा में रहकर इसे सहज रूप में स्वीकार भी किया है। संपूर्ण समागम का सीधा प्रसारण मिशन की वेबसाइट पर व साधना टीवी चैनल के माध्यम से किया जाएगा। मिशन के इतिहास में ऐसा प्रथम बार होने जा रहा है, जब वर्चुअल समागम का सीधा प्रसारण किया जा रहा हो। समागम के तीनों दिन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अपने पावन प्रवचनों से मानवमात्र को आशीर्वाद प्रदान करेंगी।