फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees danced fiercely on the hymns of Maa Durga

जागरण में मां दुर्गा के भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced fiercely on the hymns of Maa Durga
रादौर। शिव एकता सेवा समिति की ओर से शनिवार को अनाज मंडी रोड पर 22वां मां भगवती जागरण करवाया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. बीएल सैनी, पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, नेपाल राणा मुख्यातिथि रहे। इस दौरान हवन में आहुति देकर सदस्यों ने सभी के लिए सुख शांति की कामना की। मां भगवती जागरण का शुभारंभ समिति सदस्यों ने जोत प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में मनोज शर्मा पागल ने भगवती माता की महिमा का गुणगान किया। जागरण में मां भवानी, भगवान शंकर, श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। जागरण की समापन पर रविवार को भंडारा करवाया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सदस्य पार्षद गुलशन सैनी, पार्षद भगवत दयाल कटारिया, संजीव सैनी घेसपुरिया ने बताया कि जागरण में मनोज शर्मा पागल (ग्वालियर वाले), सूरज चंचल यमुनानगर, प्रेम शर्मा किरमच, दी स्ट्रिंगर्स म्यूजिकल ग्रुप चंडीगढ़ व वृंदावन के रसिको की ओर से नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब, नगर पालिका पार्क एसोसिएशन, वेलफेयर एसोसिएशन, भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब प्रधान डॉ. एससी सैनी, कर्मवीर खुर्दबन, नगर पालिका पार्क एसोसिएशन की ओर से प्रधान देवीदयाल अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सरंक्षक सुशील अग्रवाल, गुरचरण सिंह, भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान डॉ. बलदेव सैनी, डॉ. सतीश कांबोज को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुकेश अरोड़ा मक्की, संजीव सैनी, राजू पुरुथी, चिंकी सैनी, गोल्डी सैनी, मक्खन सैनी, राजबीर सैनी, सतविंद्र सिंह रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed